दुनिया जीत जाओगे

 



यूँ उदास बैठ कर क्या पाओगे?

मुस्कुराओगे तो दुनिया जीत जाओगे।

हार मान लेना तासीर मत बनाओ,

जो काम पे लग जाओगे तो दुनिया जीत जाओगे।

ठोकर लगेगी तो दर्द तो होगा हीं,

इस दर्द को अपनाओगे तो दुनिया जीत जाओगे।

कब तक बदलोगे रास्ते मंज़िल के?

जो एक राह अपनाओगे तो दुनिया जीत जाओगे।

हौसलों की चट्टानों पे उम्मीदों की छत लगाओ,

जब ऐसा घर बनाओगे तो दुनिया जीत जाओगे।

प्यार में है धोखा दर्द परेशानियाँ कई,

इन सबको भूल जाओगे तो दुनिया जीत जाओगे।

खामोशियों का कहर अकेलेपन का डर,

सब पीछे छोड़ आओगे तो दुनिया जीत जाओगे।



Comments

Anonymous said…
लाजवाब